Friday, July 24, 2026

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के ये होंगे नेता विपक्ष, कई और अहम घोषणाओं का भी ऐलान

कोलकाता  शनिवार को भाजपा नेता और भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए लगातार दूसरी बार:ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा से जुड़े पदों पर नई नियुक्ति की घोषणा कर दी है.

इसे भी पढ़ें: विजय आज लेंगे तमिलनाडु के नए सीएम के रूप में शपथ, 13 मई तक पेश करना होगा विश्वास प्रस्ताव

पार्टी ने शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी है. वो कोलकाता के बालीगंज विधानसभा सीट से विधायक हैं और उन्होंने विधानसभा चुनाव में 61 हज़ार से ज़्यादा वोटों से जीत हासिल की है.

इसके अलावा पार्टी ने धानेखाली विधानसभा सीट से विधायक असीमा पात्रा और चौरंगी विधानसभा सीट से विधायक नयना बंदोपाध्याय को विपक्ष की उपनेता घोषित किया है. वहीं फ़िरहाद हकीम को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है.

टीएमसी ने एक्स पर लिखा, ”हम इन नेताओं को बधाई देते हैं और बंगाल के लोगों के हित में समर्पण के साथ काम करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं.”  पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. राज्य में पहली बार बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर