Thursday, May 14, 2026

विजय आज लेंगे तमिलनाडु के नए सीएम के रूप में शपथ, 13 मई तक पेश करना होगा विश्वास प्रस्ताव

न्यूज डेस्क: 4 मई को आए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम और पांच दिनों तक चले अलग अलग राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच तीन बार राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले टीवीके चीफ विजय को आखिरकार शनिवार देर शाम राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने मुख्यमंत्री मनोनीत कर दिया, जिसके बाद आज रविवार सुबह दस बजे विजय नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. विजय का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में होगा और 13 मई तक विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करना होगा. तमिलनाडु लोक भवन ने इसकी पुष्टि की है.

तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए ज़रूरी विधायकों से ज़्यादा (120) का समर्थन मिलने के बाद टीवीके नेता विजय चौथी बार तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मिलने लोक भवन गए थे. मुलाक़ात के दौरान विजय ने वीसीके और आईयूएमएल पार्टियों का समर्थन पत्र पेश किया था.

विजय ने बहुमत के आधार पर सरकार बनाने का दावा किया था. इससे पहले शनिवार शाम तमिलनाडु में कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम के बाद वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने भी टीवीके को समर्थन देने का एलान किया था.

वीसीके के नेता थॉल थिरुमावलवन ने टीवीके के नेता अधव अर्जुन को पार्टी का समर्थन पत्र दिया था. वहीं आईयूएमएल ने भी टीवीके को समर्थन पत्र दिया था. वीसीके से समर्थन पत्र मिलने के बाद अधव अर्जुन ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस, वामपंथी दलों और वीसीके को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा की जाएगी और विजय जनता के समर्थन से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे.

बता दें कि 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं, चूंकि विजय, जिन्होंने दो सीटें जीती हैं, उनको एक सीट से इस्तीफ़ा देना होगा, इसलिए टीवीके की संख्या 107 रह जाएगी. उस समय सदन की संख्या घटकर 233 हो जाएगी, इसलिए बहुमत के लिए 117 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी. कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं, वहीं सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और आईयूएमएल ने दो-दो सीटें जीती हैं. इस तरह से अब टीवीके के साथ 121 सीटों का आंकड़ा हो चुका है जो बहुमत के लिए ज़रूरी आंकड़े से ज़्यादा है.

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर