Thursday, July 23, 2026

तपोवन मंदिर ऐतिहासिक धरोहर, देश- दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र : हेमंत सोरेन

रांची: हेमंत सोरेन से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति से उन्हें अवगत कराया गया और निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि तपोवन मंदिर का नवनिर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और फिलहाल फाउंडेशन तक का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2029 तक मंदिर का पूरा निर्माण कार्य संपन्न हो जाएगा।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

WhatsApp Image 2026 04 13 at 5.52.20 PM

सरकार देगी पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि तपोवन मंदिर रांची की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर है। इसके रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन में राज्य सरकार पूरा सहयोग देगी, ताकि मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि यह मंदिर ऐसा विकसित हो कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने।

WhatsApp Image 2026 04 13 at 5.52.21 PM

यह भी पढ़ें: JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में AAP ने राज्यपाल से की CBI जांच की मांग

आर्किटेक्ट के निर्देशन में निर्माण कार्य

समिति की ओर से बताया गया कि मंदिर का निर्माण अयोध्या के राम मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा के निर्देशन में किया जा रहा है। इससे मंदिर की डिजाइन और संरचना को विशेष रूप से भव्य बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में मंदिर के महंत ओमप्रकाश, समिति के सचिव प्रणय कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार वर्मा, अयोध्या दास और आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा शामिल थे। तपोवन मंदिर के नवनिर्माण को लेकर सरकार और समिति के बीच समन्वय से यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर