Thursday, July 23, 2026

धनबाद में एक वाहन सर्विस सेंटर के बाहर मिला संदिग्ध बम, पूरे इलाके में घेराबंदी

न्यूज डेस्क: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक वाहन सर्विस सेंटर के मुख्य गेट के पास बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिली है. जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी और संदिग्ध वस्तु को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.

पूरे इलाके में घेराबंदी

प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटनास्थल के आसपास बारूद जैसे पदार्थ के अंश मिले हैं. इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. वहीं पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संदिग्ध वस्तु वहां किसने और किस उद्देश्य से रखी थी. सर्विस सेंटर के सीसीटीवी कैमरों में भी बम स्पष्ट देखा जा रहा था.

इसे भी पढ़े: नीट पेपर लीक परीक्षा से परेशान होकर यूपी के एक छात्र ने की आत्महत्या, तीसरी बार दी थी परीक्षा

मौके पर पहुंचे धनबाद विधायक 

घटना की जानकारी पाकर धनबाद के विधायक राज सिन्हा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और कहा कि शहर में लगातार इस तरह की घटनाओं का सामने आना चिंताजनक हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से  मांग की है कि वे इस मामले का शीघ्र खुलासा करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.

सभी पहलुओं पर जांच जारी

एसआई अनूप कुमार ने कहा कि बम मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. सीसीटीवी फुटेज में गेट के पास संदिग्ध वस्तु साफ दिखाई दे रही है. वस्तु को जब्त कर उसकी जांच की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घटना में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और संदिग्ध वस्तु के वास्तविक स्वरूप का पता लगा रही है.
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर