Tuesday, November 3, 2026

नीट पेपर लीक परीक्षा से परेशान होकर यूपी के एक छात्र ने की आत्महत्या, तीसरी बार दी थी परीक्षा

न्यूज डेस्क: यूपी के लखीमपुर खीरी में एक छात्र ने नीट परीक्षा पेपर निरस्त होने के तनाव में आकर आत्महत्या कर ली. इस बार उसने तीसरी बार नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन परीक्षा रद होने पर वह काफी परेशान हो गया. बुधवार की शाम वह अपने गांव से लखीमपुर स्थित घर आया, लेकिन उसने अपने परिजनों से कोई बात नहीं की. वहीं गुरुवार दोपहर को उसका शव घर के कमरे में लटका हुआ मिला.

तीसरी बार दी नीट की परिक्षा

जानकारी के अनुसार, ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली निवासी अनूप मिश्रा का 20 वर्षीय बेटा ऋतिक कई सालों से नीट की तैयारी कर रहा था. इसी साल उसने तीसरी बार नीट की परीक्षा दी थी. अनूप ने कहा कि बेटे ने बताया कि उसका पेपर अच्छा हुआ था. इसी बीच उसे पेपर लीक की जानकारी मिली और वह परेशान हो गया. पिता ने कहा कि बुधवार को वह गांव से शहर वाले घर पर आया. काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो रिश्तेदारों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़े: एमपी के देवास में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना में तीन मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल

दरवाजा खुलते ही मचा कोहराम

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कई बार कमरे के बाहर से आवाज दिया, लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं आई. जिसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा जहां का नजारा देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गया. उन्होंने देखा कि कमरे के अंदर उसका शव लटका हुआ है. पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर