Monday, June 29, 2026

सोनिया गांधी छोटे से ऑपरेशन के लिए अस्पताल में एडमिट, मेदांता में होगा इलाज

न्यूज डेस्क: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को एक छोटे से ऑपरेशन के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया है. वो जनवरी से लेकर अबतक लगभग 3 बार अस्पताल में भर्ती हुई है. इसे पहले उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस दौरान पेट में इंफेक्शन से जुड़ी समस्या को लेकर वह इलाज के लिए वहां पहुंची थी. वहीं जनवरी में उनको सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी.

दिल्ली की प्रदूषण और सर्दी से बिगड़ा स्वास्थ्य

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और सर्दी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है. फिलहाल 79 वर्षीय महिला सोनिया गांधी राजस्थान की राज्यसभा सांसद है. राजस्थान से पहले वह यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद थीं, लेकिन उन्होंने 2024 में संसदीय चुनाव लड़ने का फैसला किया और राज्यसभा के रास्ते संसद पहुंची. जून के 2025 में सोनिया गांधी को सक गंगाराम अस्पताल में एडमिट कराया गया था. उस दौरान उन्हें हाई ब्लड प्रशेर की समस्या बताई गई थी.

इसे भी पढ़े: झारखंड में अगले कई दिनों तक मौसम का हाल बेहाल, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

राहुल गांधी ने संभाला कमान

पिछले कुछ सालों से ही सोनिया गांधी की तबीयत थोड़ी खराब चल रही है. इसके कारण से कांग्रेस में उनकी सक्रियता पहले के मुकाबले थोड़ी कम है. इसके साथ ही राजनीतिक बैठकों, रैलियों आदि में वो पहले जैसी नजर नहीं आती है. वहीं 5 राज्यों के चुनाव प्रचार में भी उनकी सक्रियता देखने को नहीं मिली है. सभी प्रचारों का पूरा कमान राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे जैसे नेताओं ने संभाला है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर