Thursday, October 29, 2026

INDIAvsAUS: सेमीफाइनल की टिकट और सामने होगी ऑस्ट्रेलिया, भारत के लिए आज ‘डू और डाई ‘

INDIAvsAUS: Womens T20 World Cup 2026 आज 30वां मुकाबला होने जा रहा है, जो की बहुत ही क्रूशल होने वाला है। आज ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत होने वाला है, जो की एक बहुत ही रोचक मुकाबला होता है। आज भारत के पास डू और डाई के अलावा कोई विकल्प नहीं है। आज अगर भारत नहीं जीता तो फिर भारत के लिए वर्ल्ड कप का सफर कहीं न कहीं खत्म हो जाएगा। वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पराव पर है , जहां ग्रुप बी से वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड पहले ही क्वालफाइ कर चुकी है। न्यूजीलैंड इस बार बाहर हो गई है। उसके अलावा श्रीलंका अपना आखिरी मुकाबला जीत कर भी कुछ नहीं कर पाई। और अब सबकी नजरें ग्रुप A के आज के भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले पर होगी। आज अगर भारत नहीं जीत पाती तो वो भी बाहर हो जाएगी। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया 4 मुकाबलों में 8 अंकों के साथ अपनी जगह पक्की कर चुकी है। जबकि बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच अभी भी एक मैच बाकी है। अगर साउथ अफ्रीका जीतती है और यहाँ भारत भी जीत जाता है, तो फिर दोनों बराबर पर हो जाएंगे और ऐसे में तब बात बेहतर रन रेट पर या जाएगी। वहीं, अगर भारत हार जाता है तो फिर साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश में से कौन जीतता है आगे की बात उस पर तय होगी। फिलहाल भारत के लिए जितनी स्थिति मुश्किल है, उतनी ही साउथ अफ्रीका के लिए आसान क्योंकि उसके सामने बांग्लादेश होगी।

अब आज के मुकाबले में सबकी नजरे कप्तान हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना पर होगी। आज ओपनिंग  में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पर सबकी नजरें होंगी, और आज दोनों ही बल्लेबाजों को किसी हाल में भी टीम के लिए अच्छा शुरुआत देना ही होगा। इन दोनों की बल्लेबाजी आज टीम की जीत में बहुत बड़ा रोल निभा सकती है। वहीं मिडल ऑर्डर के लिए जेमीमा और हरमनप्रीत कौर पर बहुत ज़िम्मेदारियाँ होंगी। अगर शुरुआत में विकेट गिरता है तो दोनों को टीम को संभालना होगा। फिनिशर के रूप में ऋचा घोष होंगी, जो की अपने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं, और आज उसी बल्लेबाजी की उम्मीद आज सब करेंगे।

हेड टू हेड मुकाबलों के रिकॉर्ड

हेड टू हेड मुकाबलों के रिकॉर्ड देखें, तो वो ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में ही नजर आते हैं। T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया रानी कहलाती है, ऑस्ट्रेलिया के नाम 5 वर्ल्ड कप का खिताब है। हालांकि इसके बाद भी भारत के लिए अच्छी बात ये है, की पिछले कुछ समय से भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को महत्वपूर्ण मुकाबलों में हराया भी है।

दोनों की पॉसिबल प्लेइंग 11

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका ठाकुर

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, ऐश गार्डनर, निकोला केरी, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, किम गर्थ/मेगन शुट्ट

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर