Thursday, October 29, 2026

झारखंड में अगले कई दिनों तक मौसम का हाल बेहाल, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में बीते दिन मंगलवार को तेज आंधी के साथ बारिश ने पूरे इलाके में तबाही मचाई है. कई हिस्सों में पेड़ उखड़कर सड़क पर ही गिर गए, जिससे यातायात काफी हद तक प्रभावित रहा, वहीं कई स्थानों में पेड़ कार और ई-रिक्शा के ऊपर गिर गई. रांची समेत हजारीबाग, बोकारो और जमशेदपुर में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई. तेज हवा के कारण मोबाइल टावर जमीन में गिर गई. बिजली की तारों पर पेड़ के गिरने से बिजली गुल रही जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर रांची सहित राज्य के कई जिलों में 13-14 मई को 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज, वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं इन जिलों में येलो अलर्ट जारी है. 15 मई को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 50-60 किमी की रफ्तार से आंधी, गरज के साथ कहीं-कहीं वज्रपात और बारिश की संभावना है. वहीं इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है.

इसे भी पढ़े: तमिलनाडु विधानसभा में आज विजय सरकार का फ्लोर टेस्ट, AIADMK में टूट की अटकलें तेज

18 मई तक मौसम का कहर जारी

18 मई तक राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. वहीं 17 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में गरज-चमक, बारिश, वज्रपात और 40-50 प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 18 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्सों में भी मौसम की यहीं हाल रहेगा. मंगलवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस है पिछले 2 घंटे में 2.2 डिग्री सेल्सियस में बढ़ोतरी हुई है.

विभाग की आमजन से अपील

वहीं बोकारो की बात करें तो वहां का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटों में 2.4 डिग्री की कमी आई. रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 37.0 डिग्री से कम है. लातेहार में अधिकतम से कम 31.9 डिग्री, गुमला 36.5 डिग्री और रांची 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है. मौसम विभाग ने कहा कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के मौसम में बदलाव की संभावना है. विभाग ने आमजन से अपील की है कि इस बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए खुद को सुरक्षित रखें.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर