Sunday, June 28, 2026

बिहार में अब हर महीने मनेगा पंचायत विकास दिवस, CM सम्राट चौधरी ने मुंगेर से की शुरुआत

मुंगेर: बिहार के गांवों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को मुंगेर जिला के टेटिया बम्बर प्रखण्ड के टेटिया ग्राम पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया।

इस नए अभियान के तहत अब राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को इस विशेष दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को भी ग्रामीणों के साथ सुना।

वर्ष में मिलेंगे 12 अवसर, 30 दिनों में होगा समस्याओं का निपटारा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से वर्ष में 12 ऐसे अवसर मिलेंगे, जब पंचायत प्रतिनिधि, सरकारी पदाधिकारी और आम ग्रामीण एक साथ बैठकर स्थानीय समस्याओं पर मंथन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने सरकार के सहयोग शिविर (जो हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को लगता है) का उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे वहां साढ़े तीन लाख से अधिक लंबित आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन किया गया है, ठीक उसी तर्ज पर पंचायत विकास दिवस भी ग्रामीण विकास का सबसे प्रभावी मंच बनेगा।

यह भी पढ़ें: PM मोदी को मिला एक बड़ा सम्मान, सेशेल्स ने ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन’ का सम्मान दिया

पहले दिन महिला हितैषी पंचायत

पंचायत विकास दिवस को हर महीने एक नई और खास थीम पर आयोजित किया जाएगा। पहले आयोजन की थीम महिला हितैषी पंचायत रखी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तिकरण और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार लगातार आर्थिक सहायता बढ़ा रही है।

इस अभियान के मुख्य उद्देश्य:

  • पंचायतों को पूरी तरह गरीबी मुक्त, स्वच्छ और समृद्ध बनाना।

  • स्वास्थ्य, शिक्षा, जल प्रबंधन, सिंचाई और स्वच्छता पर सीधी कार्ययोजना।

  • हरित विकास, सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा को जमीनी स्तर पर लागू करना।

  • सांसद, विधायक से लेकर मुखिया, सरपंच और वार्ड सदस्यों की ग्राम सभाओं में सीधी जनभागीदारी।

हर प्रखंड में मॉडल स्कूल और डिग्री कॉलेज

ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को पलायन से बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल और 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित कर रही है।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारा सपना तब पूरा होगा, जब प्राइवेट स्कूलों के बच्चे हमारे इन सरकारी मॉडल स्कूलों में पढ़ने आएंगे। डिग्री कॉलेज खुलने से गांव के बच्चे बाहर जाने के बजाय अपने घर पर ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।”

अंत में मुख्यमंत्री भावुक होते हुए बोले, “मैं तारापुर की जनता का ऋणी हूं, जिन्होंने मुझे 46 हजार मतों से विजयी बनाया। यहां के लोगों का सपना पूरा करने के लिए मैं अपनी पूरी ताकत झोंक दूंगा।”

यह भी पढ़ें: झारखंड परिसीमन: ‘आदिवासी सीटें घटीं तो बर्दाश्त नहीं’- बंधु तिर्की, रांची में जुटे कई दल; 2 अगस्त को महा-आंदोलन का एलान

विकसित भारत जी राम जी से बिहार को मिलेंगे ₹70 हजार करोड़

केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि मनरेगा की जगह अब विकसित भारत जी राम जी योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत काम को 48 घंटे के भीतर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इस योजना के माध्यम से अगले 4-5 वर्षों में बिहार को 50 से 70 हजार करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मिलेगी। इसके अलावा, राज्य सरकार ग्रामीणों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है और भविष्य में इसे पूरी तरह सोलर ऊर्जा पर आधारित करने का लक्ष्य है।

स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर सीएम का कड़ा रुख

कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए सीएम में बताया कि, 15 अगस्त से अनुमंडल और जिला अस्पतालों की व्यवस्था ऐसी सुदृढ़ होगी कि मरीजों को बेवजह बड़े अस्पतालों में रेफर न करना पड़े। इसके साथ ही राज्य में अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और हर हाल में कानून का राज कायम रखा जाएगा।

ये खबर भी देखें: 

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर