Thursday, July 23, 2026

असम निवासी बॉलीवुड सिंगर ज़ुबिन गर्ग की मृत्यु पर आई सिंगापुर की ताज़ा जांच रिपोर्ट, साजिश के कोई सबूत नहीं

गुवाहाटी : मशहूर गायक ज़ुबिन गर्ग की मृत्यु पर सिंगापुर की एक जांच रिपोर्ट आई है. इस जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि गर्ग की मौत के मामले में किसी तरह की साज़िश का सबूत नहीं मिला है. सिंगापुर के कोरोनर (सरकारी अधिकारी) एडम नख़ोदा ने बुधवार को कहा, “ज़ुबिन गर्ग की मौत सिर्फ़ एक दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की वजह से हुई से हुई. इसमें कोई साज़िश नहीं थी.”

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों पर केंद्र सरकार ने कहा, पर्याप्त है भंडार, नहीं बढ़ेंगी कीमतें

कोरोनर की रिपोर्ट के अनुसार, “गर्ग ने शराब का सेवन किया था, जिससे संभवतः उनके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हुई और उन्होंने अपनी पहली तैराकी के दौरान अपनी लाइफ़ जैकेट उतार दी और जब वह दोबारा पानी में गए तो उसने उसे नहीं पहना.”

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, “दूसरी बार पानी में गिरने के दौरान गर्ग बेहोश हो गए और उनका चेहरा पानी में डूब गया. याट पर मौजूद अन्य लोगों ने यह देखा और तुरंत उनकी ओर तैरकर उनका सिर पानी से बाहर निकाला. कोरोनर को गर्ग को प्राथमिक उपचार देने या उन्हें अस्पताल ले जाने में किसी प्रकार की देरी का कोई सबूत नहीं मिला.” जांच में एक फ़ॉरेंसिक रिपोर्ट का ज़िक्र किया गया है जिसके अनुसार, उनके शरीर में अल्कोहल का स्तर शराब पीकर गाड़ी चलाने की स्वीकृत सीमा से चार गुना अधिक था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर