Wednesday, July 1, 2026

रांची में इंस्पेक्टर रैंक के कई पुलिस अधिकारियों का तबादला, जानें किसे मिली कौन से थाने की जिम्मेदारी

रांची: रांची में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रांची जिलाबल के सात पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और इसकी अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल के बाद कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों में बदलाव हुआ है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह को जगन्नाथपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह को डेलीमार्केट थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा को खलारी थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो को बुण्डू थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर इम्तियाज अहसन को पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी को जगन्नाथपुर यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इंस्पेक्टर मनोज कुमार-1 को ओरमांझी थाना प्रभारी बनाया गया है।

WhatsApp Image 2026 05 15 at 3.04.19 PM

यह भी पढ़ें: जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत पर सुनवाई 29 मई को

प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा फैसला

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि नए थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आम लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर