Thursday, May 14, 2026

गोड्डा के पूर्व भाजपा विधायक के PA पर तलवार से हमला, आरोपी की तलाश जारी

न्यूज डेस्क: गोड्डा के महागामा थाना क्षेत्र के नयानगर गांव के पास पूर्व विधायक अशोक भगत के निजी सहायक विजय शर्मा पर धारदार हथियार से हमला किया गया. इस घटना में विजय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज गोड्डा सदर अस्पताल में जारी है. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन घायल विजय ने ही पुलिस को मामले की जानकारी दी. थाना प्रभारी ने इसकी पुष्टि की है.

धारदार तलवार से हमला

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर विजय अपने घर से बाहर निकले थे. इसी बीच नयानगर के पास काजेश शर्मा नामक एक व्यक्ति ने उनपर धारदार हथियार से वार कर दिया. इस हमले में उनके हाथ पर गंभीर चोटें आई है. घायल विजय ने घटना के संबंध में बताया कि जब उनके ऊपर तलवार से हमला किया गया, तब वह हेलमेट पहने हुए थे.

जिस कारण से उनके सिर पर चोट नहीं लगी. इसके बाद हमलावर ने उनके दाएं हाथ और पैर पर तलवार से वार कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गए. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ये हमला जान से मारने के इरादे से किया गया था, लेकिन हमलावर के साथ उसका पहले कोई विवाद नहीं था.

इसे भी पढ़े: सोनिया गांधी छोटे से ऑपरेशन के लिए अस्पताल में एडमिट, मेदांता में होगा इलाज

घायल का इलाज जारी

इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और हमलावर वहां से फरार हो गया. पीड़ित विजय ने खुद पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद घायल को रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल ने घटना की पुष्टि की और कहा कि अस्पताल में विजय शर्मा का इलाज जारी है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. फिलहाल हमला का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. वहीं कुछ लोगों ने इसे रंजिश या राजनीत से जोड़ रहे हैं.

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर