Thursday, July 23, 2026

हरियाणा के KMP एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर में यूपी के 5 पुलिसकर्मियों की मौत

न्यूज डेस्क: हरियाणा के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के 5 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस-प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। यह हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो पलवल की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी अचानक असंतुलित हो गई और सामने चल रहे वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

मृतकों की पहचान

टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शव वाहन में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और राहत दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तावडू सदर थाना प्रभारी शीशराम यादव के अनुसार, हादसे में मारे गए सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे, जो जालौन जिले में तैनात थे। मामले की जानकारी जालौन के पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है और मृतकों की शिनाख्त व अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रशासन ने इस घटना के बाद वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेसवे पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, तेज रफ्तार और जोखिम भरे ओवरटेक से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में 60 से अधिक आरोपियों की जमानत मामले में बुधवार को सुनवाई

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर