Sunday, November 1, 2026

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में 60 से अधिक आरोपियों की जमानत मामले में बुधवार को सुनवाई

रांची: झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा लीक और सौदेबाजी मामले में गिरफ्तार 60 से अधिक आरोपियों की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में कल यानी बुधवार को होगी अहम सुनवाई। इस मामले में गैंग के मास्टरमाइंड अतुल वत्स समेत कुल 164 आरोपी शामिल हैं, जिनकी जमानत याचिका अदालत में लंबित है। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित होनी थी, लेकिन उससे पहले ही पेपर लीक और धांधली का बड़ा मामला सामने आ गया। 11 अप्रैल की रात अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रश्नों के उत्तर रटवाए जा रहे थे। इसी दौरान तमाड़ पुलिस ने छापेमारी कर पूरे रैकेट का खुलासा किया और बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कहां से हुई गिरफ्तारी

तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित एक निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में पुलिस ने छापा मारा। यहां से अभ्यर्थियों सहित कुल 166 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें सात महिला अभ्यर्थी भी शामिल थीं। बाद में इस मामले में 164 आरोपियों को मुख्य रूप से शामिल किया गया, जिनमें गैंग के पांच मास्टरमाइंड भी हैं। इस मामले में अब तक 78 जमानत याचिकाएं दाखिल की गई हैं। मामले की सुनवाई अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में होनी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया था, लेकिन तमाड़ पुलिस इसे अब तक प्रस्तुत नहीं कर पाई है, जिसके कारण तीन बार सुनवाई टल चुकी है।

यह भी पढ़ें: कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी पलामू की झलक, फिल्म “पेड़ चलता है” ने दी अन्तर्राष्ट्रीय दस्तक

अदालत का सख्त रुख

पिछली सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने केस डायरी पेश करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था और बताया कि जांच अभी जारी है। इस पर अदालत ने अंतिम मौका देते हुए अगली तारीख तक हर हाल में केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया है। अब बुधवार को होने वाली सुनवाई में इस पर फैसला होने की उम्मीद है। रड़गांव में अचानक बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के जुटने से ग्रामीणों को शक हुआ कि कहीं नक्सली या आपराधिक गतिविधि तो नहीं चल रही है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर