Thursday, July 23, 2026

असम में शुरु हुई एक पोलिंग बूथ में दोबारा वोटिंग, जानें क्या है पूरा मामला?

श्रीभूमि: असम के श्रीभूमि जिले के करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर आज दोबारा मतदान कराया जा रहा है। दरअसल, 9 अप्रैल को हुए विवाद के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर यह पुनर्मतदान हो रहा है। यह मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके।

विवाद के कारण लेना पड़ा फैसला

बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल को मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रस समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी। इस घटना के बाद मतजान प्रक्रिया प्रभावित हुई, जिसके चलते अधिकारियों ने जांच के बाद इस केंद्र पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया गया। करीमगंज (उत्तर) सीट पर इस बार कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पुनर्मतदान के चलते सभी उम्मीदवारों की नजर इस मतदान केंद्र पर टिकी हुई है, क्योंकि यहां का परिणाम चुनाव नतीजों को प्रभावित कर सकता है। प्रशासन और चुनाव अधिकारियों की ओर से यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि इस बार मतदान बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: सरायकेला में हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत का महौल

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर