सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह कुकड़ू प्रखंड के सपारुम गांव में एक महिला की हाथी के हमले में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सपारुम गांव की 55 वर्षीय राधा तंतूबाई शनिवार सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Highlights:
गांव में दहशत का माहौल
घटना के बाद से गांव के लोगों में डर और दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार हाथियों की आवाजाही हो रही है, जिससे हर समय खतरा बना रहता है। लोग सुबह-शाम घर से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हाथियों की बढ़ती गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। घटना के बाद भी अधिकारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में आक्रोश है।
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
यह भी पढ़ें: राज्यपाल ने सूचना आयुक्त नियुक्ति की फाइल लौटाई
मुआवजे और सुरक्षा की मांग
स्थानीय लोगों ने मृतका के परिवार को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में हाथियों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उपाय नहीं किए गए, तो ऐसी घटनाएं फिर हो सकती हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग को जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन की ओर से मृतका के परिजनों को तत्काल 50,000 रुपये की सहायता राशि दी गई है, जबकि शेष मुआवजा कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिया जाएगा। वनपाल ने बताया कि घटना सुबह करीब 6 बजे की है। हाथियों का झुंड लगभग 9 बजे जंगल की ओर लौट गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाएगी और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-


