Thursday, July 23, 2026

“कानून लागू करो, बेदखली बंद करो” के नारों से गूंजा रांची, अवैध बेदखली के खिलाफ़ हजारों पथ विक्रेताओं का आंदोलन

रांची : रांची नगर निगम की ओर से लगातार की जा रही क्रूर, मनमानी एवं गैर-कानूनी बेदखली कार्रवाई के विरोध में आज रांची की सड़कों पर हजारों पथ विक्रेताओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहर के विभिन्न बाजारों से पथ विक्रेता अपने-अपने जुलूस के साथ जयपाल सिंह स्टेडियम पहुँचे, जहाँ से एक विशाल रैली फिरायालाल चौक होते हुए रांची नगर निगम कार्यालय तक पहुँची।

इसे भी पढ़ें : झारखंड कैडर के IPS अधिकारी एम. तमिलवानन बने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ज्वाइंट डायरेक्टर

हजारों पथ विक्रेताओं की भागीदारी

रैली में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं एवं विभिन्न बाजारों के हजारों पथ विक्रेताओं की भागीदारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब पथ विक्रेता अपने संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के लिए संगठित होकर निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। इस आंदोलन में भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महासचिव अशोक यादव, भाकपा नेता संतोष रजक, भारतीय पथविक्रेता महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक संदीप वर्मा, झारखंड राज्य सचिव विकास वर्मा, मनोज महतो, मो. इसाक (बबलू), महिला नेत्री सुजीता, प्रियंका, मंजू,सहित अनेक सामाजिक एवं श्रमिक संगठनों के नेता शामिल रहे.

नारों से गूंजा राजधानी

रैली के दौरान पूरे शहर में “उजाड़ीकरण बंद करो – हॉकर कानून लागू करो”, “बेदखली बंद करो – पुनर्वास करो”, “स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट 2014 लागू करो”, “झारखंड उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य सचिव कॉ. महेंद्र पाठक, राज्य सचिव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा, “गरीबों की रोज़ी-रोटी पर बुलडोज़र चलाना किसी भी लोकतांत्रिक सरकार के लिए शर्म की बात है। संसद द्वारा बनाए गए कानून और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अनदेखी कर नगर निगम गरीबों के साथ अन्याय कर रहा है। सरकार और प्रशासन को दमन नहीं, कानून का पालन करना चाहिए।”

व्यापक आंदोलन की दी चेतावनी

वहीं कॉ. अशोक यादव, महासचिव, AITUC ने कहा, “पथ विक्रेताओं की लड़ाई केवल रोज़गार की नहीं, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। यदि नगर निगम ने अपनी मनमानी नहीं रोकी, तो यह आंदोलन पूरे झारखंड में और अधिक व्यापक रूप लेगा।” इस मौके पर विकास वर्मा, राज्य सचिव, IHA ने कहा, “बिना सर्वेक्षण, बिना पुनर्वास, बिना वैधानिक नोटिस और बिना टाउन वेंडिंग कमेटी की प्रक्रिया पूरी किए की गई प्रत्येक बेदखली पूर्णतः अवैध है। नगर निगम कानून लागू करने के बजाय कानून तोड़ने का काम कर रहा है। हम प्रत्येक अवैध कार्रवाई को कानूनी रूप से चुनौती देंगे।”

सम्मान और आजीविका की लड़ाई

IHA के राष्ट्रीय संयोजक संदीप वर्मा ने कहा, “आज का यह जनसैलाब स्पष्ट संदेश है कि पथ विक्रेता अब अन्याय सहने वाले नहीं हैं। यह लड़ाई केवल रांची की नहीं, बल्कि पूरे देश के करोड़ों पथ विक्रेताओं के सम्मान और आजीविका की लड़ाई है। यदि RMC ने अपनी गैर-कानूनी कार्रवाई तत्काल नहीं रोकी तो यह संघर्ष सड़क से अदालत तक और अधिक मजबूती के साथ जारी रहेगा।”

नेताओं ने आरोप लगाया कि रांची नगर निगम लगातार स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट, 2014, झारखंड स्ट्रीट वेंडिंग नियम, 2016, झारखंड स्ट्रीट वेंडिंग योजना, 2017 तथा माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर गरीब पथ विक्रेताओं की आजीविका पर हमला कर रहा है। इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि नगर निगम ने अपनी गैर-कानूनी बेदखली, अवैध वसूली एवं उत्पीड़न की कार्रवाई बंद नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

भारतीय पथविक्रेता महासंघ की प्रमुख माँगें

1. स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट, 2014 का तत्काल एवं पूर्ण अनुपालन।
2. माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के आदेशों का अक्षरशः पालन।
3. सभी अवैध बेदखली अभियान पर तत्काल रोक।
4. सभी पात्र पथ विक्रेताओं का सर्वेक्षण, पहचान पत्र एवं वेंडिंग प्रमाण-पत्र जारी किया जाए।
5. टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) का नियमित गठन एवं संचालन।
6. बिना पुनर्वास किसी भी पथ विक्रेता को न हटाया जाए।
7. अवैध वसूली एवं उत्पीड़न में शामिल अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर