Monday, November 2, 2026

झारखंड कैडर के IPS अधिकारी एम. तमिलवानन बने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ज्वाइंट डायरेक्टर

रांची : झारखंड कैडर के 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी एम. तमिलवानन को केंद्र सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (ACC) ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उनके मौजूदा पद को ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर पर अपग्रेड कर दिया है. एम. तमिलवानन वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता दिवंगत मन्नान मल्लिक को विधानसभा में दी श्रद्धांजलि

नई नियुक्ति के बाद वे देशभर से आने वाले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास और प्रशासनिक कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे. झारखंड में अपने कार्यकाल के दौरान एम. तमिलवानन कई जिलों में एसपी और जमशेदपुर में एसएसपी के पद पर काम कर चुके है. अपने शांत स्वभाव, प्रभावी नेतृत्व और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की कार्यशैली के जरिए उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में अलग पहचान बनाई.

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी देश भर के आईपीएस अधिकारियों के प्रशिक्षण का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है, जहां भावी पुलिस नेतृत्व को तैयार किया जाता है. ऐसे में एम. तमिलवानन की नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि यह झारखंड कैडर के लिए भी गौरव का विषय है. माना जा रहा है कि उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मिलेगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर