Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस ने संसद मार्च से रोका, प्रदर्शनकारियों पर रैपिड एक्शन फ़ोर्स का लाठीचार्ज

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘चलो संसद’ मार्च के लिए जमा हुए प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों व आरएएफ जवानों से हुई झड़प के बाद भीड़ को काबू करने के लिए आरएएफ और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है. समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर बढ़ रहे थे, जब यह घटना हुई. इससे संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रैपिड एक्शन फ़ोर्स (आरएएफ़) के जवान कुछ समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज़ कर रहे हैं.

वहीं जंतर-मंतर से संसद मार्ग थाने तक प्रदर्शनकारी जमा हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने तीन जगह पुलिस की बैरिकेडिंग गिरा दी है और दो कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। आप नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया भी प्रदर्शनकारियों के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें : संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, पीएम मोदी ने की ये अपील, ‘संसद मार्च’ को लेकर हंगामा के आसार

कोई नहीं रोक सकता: सीजेपी

WhatsApp Image 2026 07 20 at 10.58.55

इसके अलावा वीडियो और सुरक्षाकर्मियों के बीच नोक-झोंक की तस्वीरें भी सामने आई हैं. दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के मार्च को किसी भी तरह की अनुमति देने से इनकार किया है.

वहीं सीजेपी ने कहा कि वह शिक्षा सुधारों की अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करने को तैयार है, लेकिन दावा किया कि हालिया कोशिशों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई स्पष्टता नहीं मिली है। इससे पहले ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर सीजेपी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा, ‘जोरदार बारिश और भारी सुरक्षा, लेकिन आज कॉकरोचों को कोई नहीं रोक पाएगा।’

जंतर मंतर पर भारी पुलिस बल

इससे पहले जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में अचानक उमड़ी भारी भीड़ और प्रस्तावित संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से जंर मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। नई दिल्ली जिला और जंतर-मंतर के आसपास करीब 1400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ली के सभी 14 जिलों से 100- 100 पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। इनके अलावा अर्धसैनिक बलों (आरएएफ और नगालैंड आर्म्ड फोर्स) के जवानों को तैनात किया गया है। प्रदर्शन स्थल के बाहर दंगा नियंत्रण वाहन (वज्र), एम्बुलेंस और आंसू गैस की टीमें मुस्तैद हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर