Friday, June 5, 2026

बिहार के गया में ओझा बताकर एक शख़्स की पीट-पीटकर हत्या, घटना को लेकर पुलिस ने कहा

गया : बिहार के गया में तीन जून को रात आठ बजे ओझा-गुणी होने के शक में 55 साल के राजेंद्र मांझी की हत्या कर दी गई. एफ़आईआर के मुताबिक़, 55 साल के राजेन्द्र मांझी की तीन जून की रात आठ बजे, ओझा-गुणी होने के शक में गांव के एक ही परिवार के 13 लोगों (जिनमें चार महिलायें भी शामिल थीं ) ने लाठी – डंडा, हसूल और कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया.

इसे भी पढ़ें : बिहार विधानपरिषद चुनाव को लेकर जदयू व भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा, पवन सिंह को मिला टिकट

मृतक के परिजनों ने बताया

मृतक राजेन्द्र मांझी गया ज़िले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंधुआ गांव के रहने वाले थे. मृतक राजेंद्र मांझी की बहू बैजयंती देवी ने बताया,”रात करीब आठ बजे गांव के कुछ लोग ये कहते हुए घर में घुसे कि ‘यही ओझा है, इसी ने मेरे बच्चे को खाया है’ और आंगन में बैठे मेरे ससुर को घसीटते हुए बाहर ले गए और बेरहमी से उनकी पिटाई की. वे लोग मेरे ससुर के हाथ, पैर और सिर पर हमला करते हुए चिल्ला-चिल्ला कर बोल रहे थे, ‘मेरा बच्चा वापस लाओ’, लेकिन गांव के लोग तमाशा देख रहे थे, किसी ने उन्हें नहीं बचाया.”

क्या कह रही है पुलिस?

गया डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि “सूचना मिलने के बाद पुलिस बल रात में ही मौके पर पहुंची. अंधेरे की वजह से काफी मशक्कत के बाद रात करीब 1 बजे शांति नगर के पास रेलवे ट्रैक से राजेंद्र मांझी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है.”

डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने ये भी बताया कि “​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन कार्रवाई कर मुख्य अभियुक्त सुरेंद्र मांझी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ़्तार अभियुक्तों पर हत्या और साक्ष्य छुपाने के लिए धारा 103 और 238 लगाए गए हैं.”

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर