Thursday, October 29, 2026

बिहार विधानपरिषद चुनाव को लेकर जदयू व भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा, पवन सिंह को मिला टिकट

पटना : बीजेपी और जदयू ने शुक्रवार को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने चार-चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. बीजेपी ने चर्चित भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह को तो वहीं जदयू ने पार्टी अध्यक्ष व पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को उम्मीदवार बनाया है.

भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सेल के सह प्रमुख संजय मयूख को फिर से विधान परिषद भेजेगी. साथ ही भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह को भी बीजेपी विधान परिषद भेज रही है. इस लिस्ट में अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित का भी उम्मीदवार के तौर पर नाम शामिल है. पार्टी महासचिव अरूण सिंह से इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी की.

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित करने पर झामुमो का तंज, कांग्रेस ने किया हमेशा एकतरफा प्यार

जदयू ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

विधानपरिषद चुनाव को लेकर जदयू ने भी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री व पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, ललन प्रसाद, शिवरानी देवी और भारती मेहता को उम्मीदवार बनाया है.

सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

इससे पहले बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव और एक सीट पर उप चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हुआ. चुनाव वाली नौ सीटों में से पांच भाजपा और तीन सीटें जदयू के खाते में जाएंगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से रिक्त हुई विधान परिषद सीट पर जदयू अपना उम्मीदवार उतारेगा। इस सीट का कार्यकाल वर्ष 2030 तक है।

एनडीए में पहले से चले आ रहे फार्मूले के तहत भाजपा अपनी पांच सीटों में से एक सीट लोजपा (रामविलास) को दे सकती है। इस पर शीर्ष स्तर पर सहमति बन चुकी है। विधानसभा में लोजपा (रा) के पास 19 विधायक हैं, इसलिए उसके दावे को प्राथमिकता दी गई है। ऐसे में संभव है कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) की एक सीट की मांग के लिए जगह बनती नहीं दिख रही है।

दीपक प्रकाश की उम्मीदवारी कब?

इधर 18 जून को होने वाले विधान परिषद के चुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के नाम को लेकर भी चर्चा है. हालांकि अभी तक उनके नाम की घोषणा नहीं हुई है. दीपक प्रकाश को मई में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले बिहार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था. नियमों के अनुसार, उन्हें बिहार विधानमंडल के किसी एक सदन का सदस्य बनना होगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर