Friday, July 24, 2026

झारखंड के आशीष कुमार दास होंगे इंफोसिस के नए सीईओ, 1 अप्रैल से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

रांची :  देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी इंफोसिस के नेतृत्व में बड़े बदलाव का ऐलान करते हुए झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर निवासी आशीष कुमार दास को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। वह 1 अप्रैल 2027 से पदभार ग्रहण करेंगे और 31 मार्च 2032 तक पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजों के साथ इस नियुक्ति की घोषणा की।

इसे भी प़ढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 60 ट्रेड पार्टनर देशों पर फिर से लगाया 10 से 12.5 फीसदी का एक और टैरिफ़

सलिल पारेख की जगह हुई नियुक्ति

आशीष कुमार दास वर्तमान सीईओ एवं एमडी सलिल पारेख का स्थान लेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि तकनीक एक नए दौर में प्रवेश कर रही है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कारोबार और मूल्य सृजन के तरीके को तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा कि इंफोसिस स्पष्ट एआई रणनीति, कुशल प्रतिभाओं, ग्राहकों के साथ मजबूत संबंधों और विश्वास पर आधारित मूल्यों के साथ इस बदलाव का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनका लक्ष्य कंपनी की इन क्षमताओं को और मजबूत बनाना होगा।

1995 में इंफोसिस से जुड़े

आशीष कुमार दाश वर्ष 1995 में इंफोसिस से सीनियर एंगेजमेंट मैनेजर के रूप में जुड़े थे। करीब 31 वर्षों के लंबे कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और वर्तमान में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट तथा सर्विसेज, यूटिलिटीज, रिसोर्सेज, एनर्जी एंड एंटरप्राइज सस्टेनेबिलिटी के ग्लोबल हेड के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने फॉर्च्यून 500 और ग्लोबल 2000 कंपनियों को एआई, क्लाउड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नई नियुक्ति पर बोले सलिल पारेख 

वर्तमान सीईओ एवं एमडी सलिल पारेख ने कहा कि आशीष कुमार दाश के साथ लंबे समय तक काम करने के दौरान उन्होंने उनकी ईमानदारी, ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता और परिवर्तन के दौर में नेतृत्व क्षमता को करीब से देखा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आशीष कंपनी को विकास के अगले चरण में सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे। सलिल पारेख ने कहा कि पिछले आठ वर्षों तक इंफोसिस का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात रही और इस दौरान कंपनी का राजस्व 10 अरब डॉलर से बढ़कर 20 अरब डॉलर से अधिक हो गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर