Monday, June 29, 2026

SSC-GD की परीक्षा केंद्रों में पुलिस का छापा, 6 आरोपी गिरफ्तार; संचालक फरार

रांची: राजधानी रांची में कर्मचारी चयन आयोग के जनरल ड्यूटी ऑनलाइन परीक्षा में धांधली का एक बड़ा मामला सामने आया है. जिसमें पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर में कार्रवाई की और 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं गुप्त सूचना के तहत मिली जानकारी के आधार पर टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडरा स्थित परीक्षा केंद्र में ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता और चीटिंग की जा रही है. सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा ने एक विशेष टीम का गठन किया गया और अचानक परीक्षा केंद्र पहुंच गई. पुलिस को देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया.

इसे भी पढ़े: रांची के 15 केंद्रों में आज JPSC बैकलॉग पीटी परीक्षा आयोजित, 7 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

मामले में खुद SSC की गड़बड़ी

मामले को लेकर खुद एसएससी की ओर से पुलिस को गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. वहीं परीक्षा के दौरान सिस्टम में किसी प्रकार की तकनीकी हेरफेर या रिमोट एक्सेस के जरिए धांधली की आशंका जताई गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने तकनीकी उपकरणों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को हिरासत में लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों में शामिल गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच में भेजने की तैयारी

इस मामले को लेकर पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. संभावना है कि पकड़े गए व्यक्तियों में कुछ अभ्यर्थी और परीक्षा केंद्र के संचालक या तकनीकी कर्मचारी है. पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि मामले में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके. इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य सभी ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों में भी हड़कंप मचा गया है. पुलिस ने मौके से कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को जब्त कर लिया और उसे फोरेंसिक जांच में भेजने की तैयारी कर रही है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर