Tuesday, July 21, 2026

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस की नकेल, 27 मोबाइल फोन व दर्जनों सिम के साथ 9 गिरफ्तार,

रांची : जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र से 5 और जामताड़ा थाना क्षेत्र से 4 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 27 मोबाइल फोन, 39 सिम और एक टैब बरामद किया. शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी शंभू कुमार सिंह ने यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : रांची के रातू में कमरे से संदेहास्पद स्थिति में मिला मां-बेटे का शव, दो अन्य लड़कियों की हालत गंभीर

इस संबंध में उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियारसोल और मटटांड़ तथा जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा-पोसोई के पास छापेमारी करते हुए सभी 9 अपराधियों को धर दबोचा. इस मामले में बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट-2023 की सुसंगत धाराओं में साइबर थाना में कांड संख्या 44/26 दर्ज किया गया है.

कैशबैक का झांसा देकर ठगी

पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को फोन पे कैशबैक का झांसा देकर ठगी करते थे. वे लोगों से कैशबैक स्वीकार करने के लिए कहते थे. जैसे ही लोग रिक्वेस्ट स्वीकार करते थे, उनके खाते से पैसे साइबर अपराधियों के फर्जी ई-वॉलेट में ट्रांसफर हो जाते थे. इसके अलावा आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर भी लोगों से एटीएम नंबर, सीवीवी, ओटीपी और अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल करते थे. इसके बाद उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे. पुलि`स के मुताबिक बरामद फोन की तकनीकी जांच की जा रही है.

वकालत की तैयारी कर रहा था आरोपी

पुलिस के अनुासर गिरफ्तार आरोपियों में अमृत रूईदास पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले का रहने वाला है और इन दिनों अपने ससुराल पोसोई में रह रहा था. बताया जा रहा है कि वह वकालत की तैयारी कर रहा था, लेकिन इसी दौरान साइबर अपराधियों के संपर्क में आकर गिरोह से जुड़ गया. वहीं गिरफ्तार मुजाहिद अंसारी और सलामत अंसारी के खिलाफ पहले भी साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं , जिसमें चार्जशीट दाखिल हो चुकी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर