Tuesday, July 21, 2026

रांची के रातू में कमरे से संदेहास्पद स्थिति में मिला मां-बेटे का शव, दो अन्य लड़कियों की हालत गंभीर

रांची : राजधानी के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर शांति नगर पोखर टोला में शुक्रवार सुबह एक किराए के मकान से संदेहास्पद स्थिति में मां और उसके ढाई साल के मासूम बेटे का शव मिला है, जबकि कमरे में मौजूद दो अन्य लड़कियों की स्थिति बेहद गंभीर मिली, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान 32 वर्षीय पिंकी देवी और ढाई वर्षीय उनका बेटा श्रवण कुमार के रूप में जबकि घायलों में पिंकी देवी की 15 वर्षीय ननद चंदा कुमारी और बेटी प्राची कुमारी शामिल है.

इसे भी पढ़ें : घूस लेते रंगेहाथ गिरफ़्तार दारोगा शैलेश कुमार की जमानत याचिका तीसरी बार खारिज

स्थानीय लोगों के अनुसार मामले का खुलासा तब हुआ जब काफी देर तक पिंकी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका में मकान की छत पर लगे एस्बेस्टस को हटाया और कमरे में दाखिल हुए. इस दौरान कमरे में बेड पर पिंकी देवी और उनका बेटा श्रवण बेजान पड़े थे, जबकि बगल में ही चंदा और प्राची तड़प रही थीं. आननफानन में लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर तत्काल घायलों को अस्पताल भेजा.

शुरूआती जांच में पुलिस को घटना का कारण दम घुटना बताया जा रहा है. हालांकि कमरे से पुलिस ने ऐसा कोई सामान बरामद नहीं किया है, जिससे इस आशंका की पुष्टि हो सके. वहीं पीड़ित परिवार के बारे में कहा जा रहा है कि वह मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के महमदा गांव का रहने वाला है और पिछले करीब ढाई साल से चटकपुर शांति नगर में धन्नू यादव के मकान में किराए पर रह रहा था. पिंकी देवी के पति चंदन साहू का पूर्व में निधन हो चुका है. परिवार में पिंकी के ससुर पंचम साहू और सास मुन्नी देवी भी साथ रहते हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर