Wednesday, July 22, 2026

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि पर राहुल गांधी ने कहा – आर्थिक तूफान की दी थी चेतावनी, कांग्रेस ने ये कहा

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी के बाद राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने पहले आर्थिक तूफ़ान की बात कही थी, लेकिन तब ‘पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव में व्यस्त’ थे. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला. पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं – ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे.”

इसे भी पढ़ें : 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम , 2.61 रूपए पेट्रोल और 2.71 रूपए डीजल प्रति लीटर हुआ महंगा

आगे भी बढ़ेगी क़ीमतें

उन्होंने लिखा, “मैं महीनों से आर्थिक तूफ़ान आने की बात कह रहा था. पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे. चुनाव ख़त्म होते ही पेट्रोल-डीज़ल 8 रुपये महंगा कर दिया.” राहुल गांधी ने कहा कि आगे भी क़ीमतें बढ़ती जाएंगी. उन्होंने लिखा, “ये बढ़त होती ही जाएगी. महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है- चुनाव में वादे और बाक़ी समय जनता की जेब पर वार.”

बता दें कि सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की क़ीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये 61 पैसे और डीज़ल की क़ीमतों में भी 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी की है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर