Thursday, May 28, 2026

10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम , 2.61 रूपए पेट्रोल और 2.71 रूपए डीजल प्रति लीटर हुआ महंगा

नई दिल्ली : तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बीते दस दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी की है. दिल्ली में डीजल 2.71 रुपये और पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। राजधानी में अब पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में 90 साल की सास को पीठ पर लाद कर 9 किलोमीटर दूर बैंक पहुंची बहू

सुबह 6 बजे से लागू नई दरों के बाद दिल्ली के अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 2.87 रुपये बढ़कर 113.51 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं, जबकि मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर. चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये 46 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और अब वहां पेट्रोल का भाव 107 रुपये 77 पैसे हो गया है. इससे पहले भारत में शनिवार यानी 23 मई को भी पेट्रोल और डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी.

कमजोर होता रूपया

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, कमजोर होता रुपया और आयात लागत बढ़ने की वजह से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा रिफाइनिंग मार्जिन में बदलाव का असर भी ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है। लंबे समय तक कीमतें स्थिर रखने के बाद अब सरकारी तेल कंपनियां धीरे-धीरे बढ़ी हुई लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं।

विधानसभा चुनाव के बाद कीमतें बढ़ी

चार राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हाल में हुए विधानसभा चुनावों के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अपने घाटे की भरपाई के लिए तेल कीमतें बढ़ाने का एलान किया. चुनाव खत्म होने के बाद सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीज़ल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. इसके कुछ ही दिन बाद पेट्रोल के दाम दो बार में 90 पैसे और 94 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई और आज यानी 25 मई को चौथी बार 2 रुपये 61 पैसे की बढ़ोतरी की गई है.

7.41 रूपए महंगा हुआ पेट्रोल

कुल मिलाकर चार बार में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल के भाव प्रति लीटर 7 रुपये 41 पैसे बढ़ा चुकी हैं. कुछ इसी तरह चार बार में तीन रुपये, 90 पैसे, 91 पैसे और 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी कर डीज़ल कीमतों में 7 रुपये 51 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर