Thursday, July 23, 2026

NTA ने बदला CUET UG परीक्षा टाइम, छात्रों को घंटों करना पड़ा इंतजार

न्यूज डेस्क: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) की परीक्षा के दौरान शुक्रवार यानी 30 मई को कई परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था देखने को मिली। सुबह की शिफ्ट में परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। छात्रों ने बताया कि वे तय समय पर एग्जाम सेंटर पहुंच गए थे, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

image

तकनीकी खराबी के कारण बदला गया समय

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बाद में एक आधिकारिक नोटिस जारी कर परीक्षा के समय में बदलाव की जानकारी दी। नोटिस में कहा गया कि तकनीकी खराबी के कारण आज दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाली परीक्षा अब शाम 4 बजे कराई जाएगी। एनटीए ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के बाद ही परीक्षा शुरू कराई जाएगी, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो। एनटीए के अनुसार, शाम 4 बजे आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों की रिपोर्टिंग दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। एजेंसी ने छात्रों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

सुबह की शिफ्ट में छात्रों को करना पड़ा इंतजार

सुबह की शिफ्ट में शामिल हुए कई छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें परीक्षा केंद्र के बाहर और अंदर घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ छात्रों ने बताया कि कंप्यूटर सिस्टम और सर्वर संबंधी समस्याओं के कारण परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हुई। इससे छात्रों में चिंता और तनाव का माहौल बना रहा।

हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी

एनटीए ने कहा कि छात्र और अभिभावक किसी भी सूचना के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने की सलाह भी दी गई है। छात्रों की सहायता के लिए एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए छात्र नीचे दिए गए माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पुलिया से नीचे गिरा श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर, 6 की मौत और 30 से अधिक घायल

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर