Tuesday, July 21, 2026

KBC 18 में अब सिर्फ GK से नहीं जीता जाएगा 7 करोड़, नया फॉर्मेट आया सामने

Entertainment Desk: टीवी का सबसे पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक बार फिर वापसी कर रहा है। होस्ट होंगे बिग बी अमिताभ बच्चन। लेकिन इस बार सीजन 18 में गेम के नियम बदल गए हैं।

AI और इंटरनेट के दौर में मेकर्स ने शो का नया थीम रखा है – ‘सोचना पड़ेगा’। यानी अब सिर्फ जानकारी याद रखना काफी नहीं है।

क्या है KBC 18 का नया कॉन्सेप्ट? 

अमिताभ बच्चन ने 3 प्रोमो में नए फॉर्मेट के बारे में बताया:

प्रोमो 1: “आज जवाब गूगल और मोबाइल पर 1 सेकंड में मिल जाते हैं। इसलिए इस बार KBC में सिर्फ जवाब याद रखना काम नहीं आएगा। सही जवाब तक पहुंचने के लिए आपको सोचना पड़ेगा।”

प्रोमो 2: “इतिहास, भूगोल और साइंस का नॉलेज अकेले काफी नहीं है। खेल बदल चुका है। अब रटे हुए जवाब से काम नहीं चलेगा, दिमाग लगाना पड़ेगा।”

प्रोमो 3: “AI ने पूरी दुनिया बदल दी है और ये बदलाव रुकने वाला नहीं। ऐसे समय में हमें भी खुद को अपडेट करना होगा। इसीलिए KBC 18 में जवाब देने से पहले आपको सोचना पड़ेगा।”

मतलब साफ है, इस बार शो लॉजिक, एनालिस और सही समय पर सही डिसीजन लेने को ज्यादा तवज्जो देगा।

KBC 18 कब और कहां देखें?

– शुरुआत की तारीख: 10 अगस्त 2026

– समय: हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9 बजे

– चैनल: Sony Entertainment Television

– OTT: Sony LIV पर भी स्ट्रीम होगा

Bottom Line: 18 साल बाद भी KBC का क्रेज कम नहीं हुआ। लेकिन अब जमाना बदल गया है। इस बार करोड़पति बनने के लिए सिर्फ पढ़ाकू होना नहीं, बल्कि तेज दिमाग और सोचने की क्षमता भी जरूरी होगी।

इसे भी पढ़ें : Aamir Khan को मिली धमकी: Lawrence Bishnoi Gang ने पोस्ट कर कहा – “बहुत जल्द जवाब मिलेगा”

इसे भी देखें : 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर