Friday, October 30, 2026

Aamir Khan को मिली धमकी: Lawrence Bishnoi Gang ने पोस्ट कर कहा – “बहुत जल्द जवाब मिलेगा”

Entertainment Desk: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद अब Mr. Perfectionist आमिर खान भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर आ गए हैं।

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। पोस्ट शेयर करने वाले खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का सदस्य बता रहे हैं। हालांकि इस पोस्ट और ऑडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल पोस्ट में क्या लिखा है? 

वायरल पोस्ट में दावा किया गया है: “जय श्रीराम! जय सीताराम! मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (Lawrence Bishnoi Group) की तरफ से बोल रहा हूं। आमिर खान जैसे लोग जो हमारे देश में ‘लव जिहाद’ जैसी चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बहुत जल्द उन्हें इसका जवाब मिलेगा। ये सनातन धर्म और देश के खिलाफ है। जो भी ऐसी चीजों को प्रमोट करेगा, उसे हमारे तरीके से जवाब दिया जाएगा।”

आमिर खान ने 5 जुलाई को की तीसरी शादी 

इसी बीच आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने 5 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की।

बांद्रा स्थित घर में बेहद प्राइवेट सेरेमनी हुई, जिसमें फैमिली और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान भी नजर आए। मार्च 2025 में आमिर ने अपने 60वें बर्थडे पर गौरी को मीडिया के सामने “पार्टनर” के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था।

आमिर की पिछली 2 शादियां

  1. रीना दत्ता – 1986 से 2002

पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। दोनों के 2 बच्चे हैं – जुनैद और इरा। 16 साल बाद 2002 में तलाक हो गया।

  1. किरण राव – 2005 से 2021

2004 में किरण राव से मुलाकात और 2005 में शादी। 2011 में सरोगेसी से बेटा आजाद हुआ। 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया।

तलाक के बाद भी आमिर का दोनों एक्स वाइफ्स से अच्छे रिश्ते हैं।

Note: वायरल पोस्ट और ऑडियो की अभी तक पुलिस या लॉरेंस गैंग की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: रांची के रातू में कमरे से संदेहास्पद स्थिति में मिला मां-बेटे का शव, दो अन्य लड़कियों की हालत गंभीर

इसे भी देखें : 

 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर