रांची: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने पत्थलगडा बीएसओ यानी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तेजनारायण पंडित को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई तब हुई जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार शाम को ही जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को रद्द करने का ऐलान किया था. बताया जा रहा है कि विभागीय कार्य से सोमवार को समाहरणालय पहुंचे बीएसओ को परिसर से ही सीआईडी ने हिरासत में ले लिया।
Highlights:
मिली जानकारी के अनुसार जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुई अनियमितताओं की अब तक की जांच में पत्थलगडा बीएसओ तेजनारायण पंडित का नाम सामने आया था. कहा जा रहा है कि पूछताछ पूरी होने और जांच आगे बढ़ने के बाद ही इस पूरे मामले में तेजनारायण पंडित की वास्तविक भूमिका और संलिप्तता की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
इसे भी पढ़ें : JSSC CGL रद्द होने पर छात्र नेताओं ने कहा – ऐतिहासिक फैसला, ‘हेमंत है तो हिम्मत है’
JSSC सचिव से आज फिर पूछताछ

इधर JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही सीआईडी मंगलवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ करेगी। सीआईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए उन्हें तलब किया गया है।
इससे पहले बताया जा रहा है कि सोमवार को सीआईडी की टीम ने JSSC कार्यालय में 10 घंटे से भी अधिक समय तक छापेमारी कर कई दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए थे। छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर ही सचिव सुधीर गुप्ता को पूछताछ के लिए आज मंगलवार को सीआईडी मुख्यालय बुलाया गया है।


