Thursday, July 23, 2026

झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारी को ईसाई मिशनरी फंडेड व्यक्ति, पुलिस अधिकारी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

रांची : झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारी व सीनियर डीएसपी किशोर कुमार रजक ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ हुई आपत्तिजनक टिप्पणी और भ्रामक दावों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित पेज संचालक को कड़ी चेतावनी दी है. अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट करते हुए डीएसपी ने लिखा, “‘Positive Talks नामक इस पेज ने उनकी तस्वीर का प्रयोग करते हुए एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्हें ईसाई मिशनरी द्वारा फंडेड बताया गया है.”

इसे भी पढ़ें : ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा का बड़ा दावा, एजी को राज्य सरकार नहीं उपलब्ध करा रही जरूरी कागजात

डीएसपी किशोर कुमार रजक ने इस दावे को पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और उनकी छवि को धूमिल करने वाला बताते हुए इस पेज को चलाने वाले व्यक्ति पर उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और मर्यादित सीमाओं को पार करने वाली टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है. साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि इस भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से, बिना किसी देरी के पेज से हटाया जाए.

मांगें सार्वजनिक माफ़ी

इसके साथ ही उन्होंने फेसबुक पेज संचालक के मिशनरी फंडेड होने और जाति-धर्म को लेकर की गई टिप्पणी के झूठे आरोप के लिए तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. डीएसपी किशोर रजक ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि उक्त पेज का संचालक समय रहते अपनी इस गंभीर गलती को नहीं सुधारता है और माफी नहीं मांगता है, तो उसके खिलाफ निश्चित रूप से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर