Monday, June 29, 2026

जेपी आंदोलन के सेनानियों को सम्मान, झारखंड सरकार ने जारी किए 38.97 लाख रुपये

रांची: झारखंड सरकार ने जयप्रकाश (जेपी) आंदोलन के सेनानियों और उनके आश्रितों के सम्मान में अहम कदम उठाया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सम्मान पेंशन और अन्य सुविधाओं के भुगतान हेतु 38.97 लाख रुपये की राशि आवंटित की है। इस संबंध में विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने सभी संबंधित जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। सरकार का उद्देश्य जेपी आंदोलन में योगदान देने वाले सेनानियों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता और सम्मान प्रदान करना है।

20 जिलों के लिए जारी हुई राशि

राज्य सरकार ने 20 जिलों के लिए अलग-अलग राशि निर्धारित की है। इसके तहत बोकारो को 2.50 लाख रुपये, चतरा को 1.05 लाख रुपये, देवघर को 5.25 लाख रुपये, धनबाद को 1.95 लाख रुपये, दुमका को 1.77 लाख रुपये, गिरिडीह को 2.32 लाख रुपये और गोड्डा को 4.65 लाख रुपये दिए गए हैं। वहीं गुमला को 90 हजार रुपये, हजारीबाग को 2.85 लाख रुपये, जमशेदपुर को 60 हजार रुपये और जामताड़ा को 75 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

इसके अलावा खूंटी को 2.40 लाख रुपये, कोडरमा को 2.10 लाख रुपये, लातेहार और लोहरदगा को 30-30 हजार रुपये, पाकुड़ को 15 हजार रुपये, रामगढ़ को 3 लाख रुपये, पलामू को 2.10 लाख रुपये, रांची को 3.61 लाख रुपये और सरायकेला को 41.25 हजार रुपये दिए गए हैं। कुल मिलाकर 38.97 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: शराब घोटाला मामले में आरोपी अरविंद सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत की याचिका

समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि आवंटित राशि का उपयोग तय नियमों के अनुसार किया जाए और पात्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों तक सम्मान पेंशन का लाभ समय पर पहुंचाया जाए। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी लाभार्थी को भुगतान में परेशानी न हो। सरकार के इस फैसले को जेपी आंदोलन से जुड़े सेनानियों और उनके परिवारों के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। लंबे समय से राज्य सरकार आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन देती रही है और इस नई राशि आवंटन से लाभार्थियों को आर्थिक सहायता मिलने में सहूलियत होगी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर