Wednesday, July 1, 2026

वेनेजुएला में भारतीय नाविक राकेश चौहान की संदिग्ध मौत के दो महीने बाद भारत आया शव, गाय़ब मिले कई अंग

न्यूज डेस्क : उत्तर प्रदेश निवासी भारतीय नाविक राकेश चौहान का पार्थिव शरीर बुधवार को वेनेजुएवा से भारत लाया गया. वेनेजुएला में मई के महीने में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत मामले में परिजनों ने दावा किया है कि राकेश चौहान के कई सारे प्रमुख अंग गायब हैं। परिवार वालों ने दोबारा ऑटोप्सी की मांग की है. इधर परिजनों की शिकायत के बाद फेडरेशन ऑफ सीफेयर्स ऑफ इंडिया (एफएसयूआई) ने भी भारतीय नाविक के मौत की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जांच और परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : राजस्थान में बस और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, आग का गोला बनी बस, 8 की मौत; DNA टेस्ट से होगी शवों की पहचान

एफएसयूआई का सोशल मीडिया पोस्ट

फेडरेशन ऑफ सीफेयर्स ऑफ इंडिया (एफएसयूआई) ने एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट में लिखा है ‘चौंकाने वाला मामला है कि भारतीय नाविक राकेश चौहान के शव को वेनेजुएला की सरकार ने बिना ऑटोप्सी रिपोर्ट या डिटेल्स के यूपी में उनके गृह नगर भेज दिया। परिवार ने दोबारा ऑटोप्सी की मांग की है।’

एफएसयूआई आगे लिखता है कि ‘भारत में जो आधिकारिक पोस्ट-मॉर्टम हुआ, उसकी रिपोर्ट भयावह सच्चाई का खुलासा करती है।’ शरीर में एक भी अंग नहीं मिला। ब्रेन गायब, हार्ट गायब, दोनों लंग्स गायब, लिवर, किडनी, स्प्लीन, पैंक्रियाज, स्टमक, इंटेस्टाइन- सब गायब। थायराइड, हायॉइड, लैरिंक्स और ट्रेकिया गायब हैं।

गर्दन व कान पर 43 टांके

फेडरेशन ऑफ सीफेयर्स ऑफ इंडिया के पोस्ट के अनुसार शव पर पहले किए गए कई स्टिचिंग के निशान दिखाई दिए। (गर्दन से प्यूबिक सिम्फिसिस तक 22 टांके और कान से कान तक 21 टांके।) इसके अलावा मौत से पहले की चोट नहीं पाई गई। शव को करीब एक महीने तक डीप फ्रीज में रखा गया, जिसके कारण मौत की वजह तय नहीं हो सकती, क्योंकि सभी अंग गायब हैं।

राकेश चौहान की मौत

राकेश चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे। वे मुंबई में पत्नी, 6 महीने के बेटे, पिता और भाई के साथ रहते थे। वे वेनेजुएला में मरीन फिटर के रूप में काम करते थे। उन्होंने नवंबर, 2025 में ही मर्चेंट नेवी ज्वाइन की थी। 7 मई, 2026 को पिता रामदेव चौहान उस कंपनी से फोन आया जहां, उनके बेटे काम करते थे। बताया गया कि 33 वर्षीय राकेश चौहान दुकान में गिर गए और उन्हें चोट आई है।

अगले दिन परिवार वालों को कथित तौर पर बताया गया कि उनकी हालत नाजुक है और बचने की संभावना सिर्फ पांच प्रतिशत है। शाम में कंपनी ने सूचना दी कि राकेश चौहान नहीं रहे। कंपनी का कहना है कि वे चक्कर आने से गिरे, चोट लगी और हार्ट अटैक से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सीफेयर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की मांग

फेडरेशन ऑफ सीफेयर्स ऑफ इंडिया ने कहा है कि यह अस्वीकार्य है। नाविक बलि का बकरा बन रहे हैं। हमारी मांग है कि वेनेजुएला की सरकार पूरी जांच और जवाबदेही तय करे। इसके अलावा इस मामले में वेनेजुएला में भारतीय दूतावास इस मामले में तत्काल दखल दे। वहीं पूरी ऑटोप्सी रिपोर्ट दी जाए, मौत की परिस्थितियां बताई जाए और परिवार वालों को न्याय और मुआवजा दिया जाए।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर