Friday, October 30, 2026

दवा नहीं, डाइट से घटा बैड कोलेस्ट्रॉल: जानें क्या खाएं, क्या अवॉइड करें

नई दिल्ली: बढ़ा हुआ LDL यानी ‘बैड कोलेस्ट्रॉल‘ दिल की बीमारियों का बड़ा कारण है। ज्यादातर लोग इसे कंट्रोल करने के लिए तुरंत दवा शुरू कर देते हैं। लेकिन एक मरीज का केस सामने आया है जिसमें बिना दवाओं के, सिर्फ डाइट और लाइफस्टाइल बदलकर कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल हो गया। डॉक्टर का कहना है कि प्लेट में सही बदलाव से ही फर्क पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: घर पर क्लीन हो जाएंगी आपकी सोने की ज्वैलरी,अब महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं

डॉक्टर ने क्या बताया: ये 5 चीजें खाना शुरू करें

  1. ओट्स और जई: इसमें मौजूद ‘बीटा-ग्लूकान’ फाइबर आंत में कोलेस्ट्रॉल को सोखकर बाहर निकाल देता है। रोजाना 1 बाउल ओट्स LDL घटाता है।
  2. ड्राई फ्रूट्स और बीज: बादाम, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स हेल्दी फैट और फाइबर देते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। रोजाना एक मुट्ठी काफी है।
  3. फल और सब्जियां: सेब, संतरा, भिंडी, बैंगन और हरी पत्तेदार सब्जियां। इनमें घुलनशील फाइबर ज्यादा होता है जो कोलेस्ट्रॉल को ब्लड में अब्सॉर्ब होने से रोकता है।
  4. फैटी फिश: साल्मन, सार्डिन, मेकरेल जैसी मछली में Omega-3 होता है। ये ट्राइग्लिसराइड कम करता है और हार्ट को हेल्दी रखता है। हफ्ते में 2 बार लें।
  5. एवोकाडो और ऑलिव ऑयल: मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर। ये LDL घटाते हैं और HDL यानी ‘गुड कोलेस्ट्रॉल’ को सपोर्ट करते हैं।

ये 3 चीजें तुरंत छोड़ें

1.ट्रांस फैट: पैकेट बंद बिस्कुट, पेस्ट्री, फास्ट फूड, तले-भुने स्नैक्स। ये LDL को तेजी से बढ़ाते हैं और HDL घटाते हैं। लेबल पर ‘Partially Hydrogenated Oil’ देखें।

2.रेड मीट और फुल फैट डेयरी: ज्यादा सैचुरेटेड फैट वाला मक्खन, पनीर, क्रीम और रेड मीट को लिमिट करें। लो-फैट विकल्प चुनें।

3.चीनी और मैदा: सफेद ब्रेड, मीठे ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक और मिठाइयां। ज्यादा शुगर ट्राइग्लिसराइड बढ़ाकर कोलेस्ट्रॉल बैलेंस बिगाड़ती है।

डॉक्टर की 2 एक्स्ट्रा टिप्स

  1. रोज 30 मिनट वॉक: एक्सरसाइज HDL बढ़ाती है और वजन कम करने में मदद करती है।
  2. धूम्रपान बंद करें: स्मोकिंग गुड कोलेस्ट्रॉल को नुकसान पहुंचाती है।

जरूरी नोट: हर शरीर अलग है। कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा है या फैमिली हिस्ट्री है तो दवा के साथ-साथ डाइट बदलें। कोई भी डाइट शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इसे भी देखें:

 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर