Wednesday, July 1, 2026

मुख्यमंत्री से झारखण्ड चेम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, राज्यस्तरीय सम्मेलन को लेकर दिया आमंत्रण

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्य में उद्योग, व्यापार और निवेश के वर्तमान परिदृश्य पर मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: झारखंड हाई कोर्ट: ‘No Work, No Pay’ का आदेश रद्द, विभाग की अवैध कार्रवाई का खामियाजा नहीं भुगतेंगे कर्मचारी

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज द्वारा शीघ्र ही एक राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, व्यापारी एवं उद्यमी भाग लेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री सोरेन से उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मलहोत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, क्षेत्र उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा, उदयशंकर, रमेश कुमार चिनी, विनय अग्रवाल, पलामू चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर, कार्यकारिणी सदस्य फिराजुद्दीन, गुमला चेम्बर के सदस्य अमर प्रदीप शामिल थे।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर