Thursday, October 29, 2026

बैक शॉट लेने पर पैपराजी पर फूटा नेहा धूपिया का गुस्सा, प्राइवेसी को लेकर दी सख्त हिदायत

मुंबई: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और पैपराजी के बीच का रिश्ता हमेशा से ही चर्चा में रहता है, लेकिन कई बार यह प्राइवेसी के उल्लंघन को लेकर बड़े विवाद का रूप ले लेता है। ऐसा ही कुछ इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ हुआ है। सोशल मीडिया पर नेहा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिनेत्रियों के बैक शॉट (पीछे से वीडियो बनाना) लेने वाले फोटोग्राफरों पर बुरी तरह भड़कती और उनकी क्लास लगाती नजर आ रही हैं।

नेहा धूपिया ने इस घटिया ट्रेंड पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सवाल उठाया कि बार-बार मना करने के बावजूद कुछ पैपराजी एक्ट्रेसेस के पीछे से वीडियो शूट करते हैं, जिसे अब तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में बस और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, आग का गोला बनी बस, 8 की मौत; DNA टेस्ट से होगी शवों की पहचान

“हम थक चुके हैं…”- वीडियो में पैपराजी पर क्यों भड़कीं नेहा?

वायरल हो रहे वीडियो में नेहा धूपिया बेहद गंभीर और गुस्से में नजर आ रही हैं। उन्होंने पैपराजी को टोकते हुए सीधे शब्दों में कहा: “ये पीछे से वीडियो कौन बनाता है? कौन करता है ये? प्लीज इसे अब बंद करो। सिर्फ मेरा ही नहीं, किसी भी एक्ट्रेस का पीछे से वीडियो मत बनाया करो। हम लोग बार-बार यही बात कहते-कहते थक चुके हैं।”

नेहा ने अभिनेत्रियों की रोजमर्रा की परेशानी को उजागर करते हुए आगे कहा: “पैपराजी के इस अजीब कैमरे एंगल की वजह से कभी हमें बैग से, कभी बुक से या कभी पीछे चलते हुए खुद को छिपाना पड़ता है। अब ये सब बंद होना चाहिए। हम हमेशा आप लोगों से बहुत इज्जत से बात करते हैं, इसलिए आपका भी फर्ज बनता है कि आप हमारी प्राइवेसी  का सम्मान करें।”

जाह्नवी और सोनाक्षी भी जता चुकी हैं कड़ी आपत्ति

सेलेब्स की प्राइवेसी और गलत कैमरा एंगल का यह विवाद नया नहीं है। नेहा धूपिया से पहले भी कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स इस पर आवाज उठा चुके हैं। जाह्नवी कपूर और अरबाज खान, दोनों स्टार्स ने पहले भी पैपराजी को इस तरह की हरकतों के लिए कड़ी फटकार लगाई थी और प्राइवेसी को पब्लिक न करने की अपील की थी।

वहीं हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा जब अपने परिवार के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट पहुंची थीं, तो बाहर निकलते ही वह फोटोग्राफरों पर भड़क गईं। उन्होंने बेहद सख्त लहजे में रिकॉर्डिंग बंद करने को कहा और कहा था— “बस, दोस्तों, धन्यवाद.. शुभ रात्रि।”

यह भी पढ़ें: दवा नहीं, डाइट से घटा बैड कोलेस्ट्रॉल: जानें क्या खाएं, क्या अवॉइड करें

चैट शो ‘डबल डेट’ को लेकर चर्चा में हैं नेहा और अंगद

पर्सनल लाइफ की बात करें तो नेहा धूपिया की शादी मशहूर अभिनेता अंगद बेदी से हुई है। इस स्टार कपल के दो बच्चे हैं- बेटी मेहर (जन्म 2018) और बेटा गुरिक (जन्म 2021)। वर्तमान में यह पति-पत्नी अपने नए चैट शो ‘डबल डेट’ को होस्ट करने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस पॉपुलर शो में अब तक करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और रिया चक्रवर्ती जैसे कई नामचीन सेलेब्स बतौर मेहमान शिरकत कर चुके हैं।

यह खबर भी देखें:

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर