Wednesday, July 1, 2026

राजस्थान में बस और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, आग का गोला बनी बस, 8 की मौत; DNA टेस्ट से होगी शवों की पहचान

जयपुर: राजस्थान के दौसा जिले से मंगलवार की देर रात एक बेहद हृदयविदारक और खौफनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ एक स्लीपर बस और ट्रेलर के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दौसा के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, यह भीषण एक्सीडेंट कोलवा थाना क्षेत्र में हुआ है। आग इतनी भयावह थी कि 6 लोग जिंदा झुलस गए, जबकि 2 यात्रियों की मौत सिर पर गहरी चोट लगने के कारण हुई है।

033d044b5262435992e3b1cffb34d07b
आग का गोला बनी बस

झुलसे शवों का होगा DNA टेस्ट

मिली जानकारी के अनुसार, यह स्लीपर बस हंस ट्रेवल्स की थी, जो मंगलवार की शाम करीब 5 बजे ऋषिकेश से मध्य प्रदेश के इंदौर के लिए रवाना हुई थी। बस में एमपी के अलग-अलग जिलों के लगभग 40 पैसेंजर्स सवार थे।

वहीं आग में झुलसकर मरे 6 लोगों के शव इस कदर क्षत-विक्षत हो चुके हैं कि उनकी शिनाख्त कर पाना नामुमकिन हो गया है। प्रशासन ने फैसला लिया है कि मृतकों की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराया जाएगा, जिसके बाद ही शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। साथ ही हादसे में घायल 21 लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

e6b2fa51361b40b7baaacd01b56a690d
मलबे मैं शव की तलाश करते पुलिस कर्मी

बस अग्निकांड में इन आठ की मौत

  1. भूमि (20)- इंदौर (MP)
  2. प्रियंका पांडे (35)-  खरगौन (MP)
  3. निर्मला (61)- इंदौर (MP)
  4. देवेन्द्र (60)- सीहोर (MP)
  5. दीपक (29)- खरगौन (MP)
  6. धर्म सिंह (31)- झाबुआ (MP)
  7. रामोतार (28)- ड्राइवर
  8. कुलदीप (31)- कंडक्टर

यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट वाले दिन ही CBI की गिरफ्त में IAS प्रदीप डागर -169 करोड़ के HSPCB बैंक घोटाले में कार्रवाई

विधायक का दावा: नहीं खुला बस का ‘इमरजेंसी गेट’

इस बड़े हादसे को लेकर दौसा के स्थानीय विधायक दीनदयाल बैरवा ने बस प्रबंधन और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विधायक ने दावा किया कि टक्कर के बाद स्लीपर बस में जैसे ही आग लगी, यात्री अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन बस का इमरजेंसी गेट जाम था और खुला ही नहीं। यही कारण था कि अंदर फंसे यात्री बाहर नहीं निकल सके और चीख-पुकार के बीच वे आग की चपेट में आ गए।

वहीं, बस में सवार एक सुरक्षित बचे यात्री ने आरोप लगाया कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद आग भड़क गई थी, लेकिन करीब एक घंटे तक घायलों को प्रशासन या पुलिस की तरफ से कोई मदद नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के ‘घर पर हमला’, सीसीटीवी फ़ुटेज में दिखा आरोपी

e1a83dee1a844e8c90cea3e3c0071f44
घटनास्थल का जाएजा लेते पुलिस अधिकारी

डिक्की में भरे थे सिगरेट के बॉक्स

हादसे के बाद सबसे पहले रेस्क्यू के लिए पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। आग बुझाने और यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे एक ग्रामीण ने बताया कि बस के नीचे बने स्टोरेज बॉक्स ( डिक्की ) में भारी मात्रा में सिगरेट से भरे बॉक्स लोड थे। आशंका जताई जा रही है कि सिगरेट के इन बॉक्सों और ज्वलनशील पैकेजिंग सामग्री के कारण ही बस में आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस अब आग लगने के वास्तविक कारणों और इस अवैध ट्रांसपोर्टेशन के दावे की गहनता से जांच कर रही है।

यह खबर भी देखें:

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर