धनबाद: कोयलानगरी धनबाद में एसएसपी प्रभात कुमार ने जिले के 7 थाना व ओपी प्रभारियों का तबादला कर दिया है और तत्काल उन्हें नए स्थानों पर योगदान देने का निर्देश दिया है। इस संबंध में शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट रूप से आदेश दिया गया है कि वे बिना किसी विलंब के तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें. जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और बेहतर करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर केनरा बैंक लूट कांड में शामिल संदिग्ध की तस्वीर जारी, 2 लाख इनाम का ऐलान
जारी अधिसूचना के अनुसार धनबाद थाना में पदस्थापित अभिषेक तिवारी को घनुआडीह थाना प्रभारी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं निरसा थाना में कार्यरत ब्रजकिशोर सिंह को कालूबथान ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह निरसा थाना से शिल्पी भगत को स्थानांतरित करते हुए एमपीएल ओपी प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है. जबकि महुदा थाना के कमलेश्वर कुमार को ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी की कमान सौंपी गई है।
इसी तरह बलियापुर थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर एसआइ शिवशंकर को मुनीडीह ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। साइबर थाना में पदस्थापित विष्णु गोस्वामी को खरखरी ओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है और पुलिस लाइन से गिरधारी गोपाल को तिसरा थाना प्रभारी बनाया गया है।


