Sunday, September 27, 2026

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का रेड अलर्ट, गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा रोकी गई

मौसम डेस्क : उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बीच गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है. उत्तरकाशी ज़िला प्रशासन ने हीना और दोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर यात्रियों को आगे जाने से रोकने के निर्देश दिए हैं. ज़िला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) के मुताबिक, ज़िले की सभी तहसीलों को अलर्ट मोड पर रखा है और मौसम की लगातार निगरानी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: भारत को कबड्डी में मिली दोहरी स्वर्णिम सफलता, महिलाओं के बाद अब पुरूषों ने जीता गोल्ड मेडल

मौसम विज्ञान विभाग ने 26 सितंबर को उत्तराखंड के पांच ज़िलों, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधम सिंह नगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. यहां भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. देहरादून, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट, जबकि उत्तरकाशी, टिहरी और हरिद्वार में येलो अलर्ट है. पिथौरागढ़ में खराब मौसम को देखते हुए 26 सितंबर को आदि कैलाश यात्रा के लिए इनर लाईन परमिट जारी नहीं किए गए.

एसडीएम धारचूला की ओर से यात्रा पर गए लोगों को गुंजी में रुकने की सलाह दी गई है. धारचूला और ऊंचाई वाले इलाक़ों में बारिश के साथ मौसम खराब है. धारचूला, आदि कैलाश और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हुई है. चमोली ज़िले के हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊँचाई वाले दूसरे इलाक़ों में बर्फबारी हुई है. निचले इलाक़ों में बारिश हो रही है जिसके कारण तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ी है.

खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में शनिवार को स्कूल भी बंद रहे. मौसम विभाग ने गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और झोंकों की रफ़्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की चेतावनी भी दी है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 और 27 सितंबर के लिए जारी मौसम चेतावनी को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर