Sunday, September 27, 2026

आजसू पार्टी के महासचिव हरेलाल महतो ने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को भेजा इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज़

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव लड़ चुके हरेलाल महतो ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और केंद्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को भेज दिया है. हरेलाल महतो ईचागढ़ क्षेत्र के कद्दावर कुड़मी नेता माने जाते हैं. 2019 और 2024 के विधानसभा चुनाव में वे आजसू के टिकट पर ईचागढ़ से लड़ चुके हैं. उनके इस्तीफे के बाद ईचागढ़ के राजनीतिक गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस अनुशासन समिति के सामने पेश हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, कहा – गलत साबित हुआ तो छोड़ दूंगा राजनीति

अपने इस्तीफे में हरेलाल महतो ने लिखा, “आजसू पार्टी के साथ मेरा जुड़ाव मेरे लिए सदैव सम्मान और गौरव का विषय रहा है. पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताते हुए वर्ष 2019 और 2024 के विधानसभा चुनाव में ईचागढ़ से चुनाव लड़ने का अवसर दिया. साथ ही विभिन्न विधानसभा उपचुनावों में प्रभारी और सह-प्रभारी के रूप में संगठनात्मक दायित्व भी दिया. इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार.”

उन्होंने आगे लिखा है कि वर्तमान परिस्थितियों में वे प्राथमिक सदस्यता और पद से त्यागपत्र दे रहे हैं, लेकिन उनके हृदय में आजसू पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान सदैव बना रहेगा. पार्टी से मिले अनुभव, सम्मान और मार्गदर्शन को वे भविष्य में भी जनहित और राज्यहित में उपयोग करने का प्रयास करेंगे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर