Sunday, September 27, 2026

एशियन गेम्स 2026: भारत को कबड्डी में मिली दोहरी स्वर्णिम सफलता, महिलाओं के बाद अब पुरूषों ने जीता गोल्ड मेडल

खेल डेस्क: जापान के आइची नागोया में एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ़ाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष कबड्डी का नौवां ख़िताब जीत लिया. भारत ने अब तक खेले गए 10 एशियन गेम्स कबड्डी टूर्नामेंटों में से 9 बार गोल्ड मेडल जीता है. केवल जकार्ता 2018 में भारतीय टीम ख़िताब से चूक गई थी, जब ईरान चैंपियन बना था.

इसे भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, अब पुरुष टीम पर टिकी हैं नज़रें

फ़ाइनल मुक़ाबले की शुरुआत बेहद रोमांचक रही. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार टैकल किए और मुक़ाबला बराबरी का रहा. एक समय ईरान ने भारत को सिर्फ दो खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया था और स्कोर 9-7 से अपने पक्ष में कर लिया था. ऐसे मुश्किल समय में जयदीप दहिया ने ईरान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मदरेजा शादलोई चियानेह को सुपर टैकल कर भारत की उम्मीदें कायम रखीं. इसके बाद भारतीय टीम ने मुकाबले में बढ़त बनाए रखी, हालांकि ईरान लगातार दबाव बनाए हुए था.

मैच के बीच में ईरान के अमीरमोहम्मद जफ़र दानेश ने दो अंकों की रेड लगाकर मुक़ाबले का पहला ऑलआउट कराया. इसके बावजूद दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर जारी रही और स्कोर बराबरी पर बना रहा. इसके बाद अर्जुन देशवाल ने शानदार रेड कर महत्वपूर्ण अंक हासिल किए. वहीं, शादलोई पर भारत के साहसी डैश टैकल ने टीम को 16-14 की बढ़त दिला दी.

भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बनाए रखा और आखिर 40-34 से जीत दर्ज कर एक बार फिर एशियाई कबड्डी पर अपना वर्चस्व साबित किया. इसी के साथ भारत एशियन गेम्स 2026 के पदक तालिका में 11वें स्थान पर पहुंच चुका है. भारत ने अभी तक चार गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर