Sunday, September 27, 2026

रांची के सुखदेव नगर निवासी योगा शिक्षक राजा कुमार वर्मा की वियतनाम में सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों को शव का इंतजार

रांची : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, चूना भट्ठा निवासी 26 वर्षीय योगा टीचर राजा कुमार वर्मा की वियतनाम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।​ घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को रांची लाने की कागजी और प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार शाम तक उनका पार्थिव शरीर रांची पहुंचेगा।

इसे भी पढ़ें: गया का युवक दोस्तों के साथ प्रेमिका से मिलने आधी रात को पहुंचा चतरा के भोजपुर गांव, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई

​मिली जानकारी के अनुसार राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योग शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। बीते दिन शाम को वे एक निजी घर में योग का प्रशिक्षण देने के बाद स्कूटी से अपने कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इनके शव को वियतनाम से रांची लेन के लिए परिजनों से बीस लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा गया है। कंपनी ने सात लाख दिए हैं, शेष राशि के लिए परिजनों को कहा गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर