Sunday, September 27, 2026

डोनाल्ड ट्रंप ने ख़ारिज किया ईरान का सीज़फ़ायर ऑफ़र, होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के प्रस्ताव को ठुकराया

न्यूज डेस्क : अमेरिकी अख़बार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से सीज़फ़ायर ऑफ़र को ख़ारिज कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक़, ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान के ख़िलाफ़ हवाई हमले फिर से शुरू किए जाएं. रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका के सामने तनाव कम करने और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को दोबारा खोलने के लिए एक प्रस्ताव भेजा था.

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का रेड अलर्ट, गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा रोकी गई

होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के प्रस्ताव को ठुकराया

इधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान की उस पेशकश को ठुकरा दिया है, जिसमें सात दिनों के भीतर होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने और मध्य पूर्व में लड़ाई रोकने की बात कही गई थी. शनिवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैंने उनका प्रस्ताव ख़ारिज कर दिया है. मैंने उनकी डील ठुकरा दी है.”

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ट्रंप ने कहा, “वे तुरंत होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के लिए समझौता करना चाहते हैं, क्योंकि वे बुरी तरह हार रहे हैं.” ट्रंप ने आगे कहा, “वे समझौता करना चाहते हैं और मुझे लगता है कि यह ठीक है. मैं भी समझौता करना चाहता हूं. लेकिन वे चाहते हैं कि होर्मुज़ स्ट्रेट तुरंत खुल जाए, क्योंकि वहां से उन्हें पैसा मिलता है. उनकी ज़्यादातर कमाई इसी रास्ते से होती है.” उन्होंने कहा कि ईरान के पास पैसे नहीं आ रहे हैं, इसलिए वह जल्द से जल्द इस मुद्दे पर समझौता करना चाहता है.

ईरानी विदेश मंत्री ने ये कहा था

बता दें कि इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने एक सात दिन की योजना पेश की थी. इस योजना में होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलने और अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का प्रस्ताव था. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने की प्रक्रिया तभी शुरू होगी, जब अमेरिका समझौते में तय ज़रूरी शर्तों को पूरा करेगा. गौरतलब है कि इसी हफ़्ते डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को तबाह करने की धमकी भी दी थी. हालांकि, बाद में उन्होंने कहा था कि अमेरिकी प्रतिनिधियों की ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर