Sunday, September 27, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर रिटायर्ड IAS व केरल के पूर्व मुख्य सचिव ने ये कहा, राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी निंदा की है. राहुल गांधी ने केरल के पूर्व मुख्य सचिव और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जिजी थॉमसन के हालिया दावों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “पहले ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल बीजेपी के लिए लोगों की भर्ती करने में किया गया. फिर मोदी और शाह ने उन्हें अंपायर बना दिया और भारत के चुनावों में मैच फिक्सिंग की ज़िम्मेदारी सौंप दी.”

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस अनुशासन समिति के सामने पेश हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, कहा – गलत साबित हुआ तो छोड़ दूंगा राजनीति

दरअसल, केरल के पूर्व मुख्य सचिव और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जिजी थॉमसन ने दावा किया है कि ज्ञानेश कुमार ने उन्हें बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की सलाह दी थी. जिजी थॉमसन ने ऑनमनोरमा को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि यह बातचीत साल 2016 में हुई थी, जब दोनों ही सरकारी सेवा में थे. उनके अनुसार, यह मुलाक़ात दिल्ली जाने वाली एक उड़ान के दौरान हुई थी. उस समय वह केरल के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे.

थॉमसन ने कहा कि ज्ञानेश कुमार से उनकी अच्छी मित्रता थी. बातचीत के दौरान ज्ञानेश कुमार ने उनसे पूछा कि रिटायरमेंट के बाद उनकी क्या योजना है. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने कोई विशेष योजना नहीं बनाई है. थॉमसन के अनुसार, इसके बाद ज्ञानेश कुमार ने उन्हें सुझाव दिया कि वह वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी उम्मीदवार के रूप में लड़ें.

जिजी थॉमसन ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार ने उनसे कहा था कि चुनाव जीतकर वे सांसद बन सकते हैं और आगे चलकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनने का अवसर भी मिल सकता है. हालांकि, थॉमसन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया और चुनावी राजनीति में जाने से इनकार कर दिया था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर