Thursday, November 5, 2026

Lock Upp 2: गोविंदा की एंट्री से बढ़ेगा धमाल, इस वीकेंड होगा डबल एलिमिनेशन

Lock Upp 2: सच या सजा हर एपिसोड के साथ और मजेदार हो रहा है। शो में आए दिन नए ट्विस्ट आ रहे हैं जिसकी वजह से दर्शकों को ये काफी पसंद आ रहा है।

 Visiting Hours में गौरव खन्ना से मिलकर इमोशनल हुईं आकांक्षा

गुरुवार के एपिसोड में ‘विजिटिंग आवर्स’ के दौरान कंटेस्टेंट आकांक्षा चौमला से मिलने उनके पति गौरव खन्ना जेल पहुंचे। उन्होंने सभी इनमेट्स से मुलाकात की।

होस्ट फराह खान ने दोनों को क्वालिटी टाइम दिया। इस दौरान गौरव ने आकांक्षा से शो के बाहर हुए तलाक और बच्चे को लेकर बातें कीं। ये सुनकर आकांक्षा भावुक हो गईं। जाते-जाते गौरव ने एक खूबसूरत शायरी भी सुनाई।

 शनिवार को होगी गोविंदा की एंट्री, डबल एलिमिनेशन का ट्विस्ट

इस शनिवार को शो का दूसरा ‘जजमेंट डे’ आने वाला है। पहले जजमेंट डे पर कंगना रनौत आई थीं, लेकिन इस बार प्रोमो में बॉलीवुड के हीरो गोविंदा की एंट्री दिखाई गई है।

प्रोमो में गोविंदा अपनी मस्ती और कॉमेडी से माहौल हल्का करते दिख रहे हैं। वहीं फराह खान और रितेश देशमुख कई कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लेते नजर आ रहे हैं।

बीते एपिसोड में आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा की बहस पर फराह ने आकांक्षा को फटकारा। श्रेया को भी उनके बिहेवियर पर खरी-खोटी सुनने को मिली। राम कपूर और शिल्पा शिंदे के बीच भी होस्ट्स के सामने तीखी नोक-झोंक हुई।

इस बार शो का सबसे बड़ा ट्विस्ट डबल एलिमिनेशन है। यानी एक की जगह इस हफ्ते 2 कंटेस्टेंट घर से बाहर होंगे। कौन बाहर जाएगा, इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा।

इसे भी पढ़ें: Kanke Land Scam: ED ने आरोपी कमलेश की 66 एकड़ जमीन जब्त की, कीमत आंकी 85 करोड़

इसे भी देखें :

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर