Thursday, July 23, 2026

धनबाद और देवघर में पासपोर्ट कार्यालय के साथ गिरिडीह प्रधान डाकघर को मिली बम से उड़ाने की धमकी

रांची : झारखंड के अलग अलग शहरों में सुरक्षा एजेसियों के लिए बुधवार का दिन बेहद मुश्किल भरा रहा क्योंकि धनबाद और देवघर के पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की पहले धमकी मिली तो वहीं बाद में गिरिडीह के प्रधान डाकघर को भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया. मिली जानकारी के अनुसार रांची स्थित रीजनल पासपोर्ट कार्यालय को एक ईमेल भेजकर झारखंड के विभिन्न पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.

इसे भी पढ़ें : रांची के पानास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर आयकर सर्वे, टैक्स चोरी का आरोप

जांच एजेंसियों का सर्च अभियान

इसके बाद धनबाद और देवघर के पासपोर्ट कार्यालयों में पुलिस, डॉग स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक सर्च अभियान चलाया था. अब गिरिडीह के प्रधान डाकघर को भी इसी तरह की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच की. अधिकारियों का कहना है कि ईमेल की तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है.

दोपहर में विस्फोट की धमकी

मिली जानकारी के अनुसार, गिरिडीह प्रधान डाकघर के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ. यह ईमेल कार्यालय के कंप्लेंट इंस्पेक्टर की नजर में आया, जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को दी गई. ईमेल में दोपहर के समय डाकघर परिसर में विस्फोटक सामग्री के जरिए हमला करने की धमकी दी गई थी. सूचना मिलते ही डाकघर प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ईमेल किसने और कहां से भेजा तथा इसके पीछे क्या मंशा थी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर