Thursday, November 5, 2026

रांची के पानास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर आयकर सर्वे, टैक्स चोरी का आरोप

रांची : बुधवार को झारखंड की राजधानी रांची में आयकर विभाग ने चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी समूह पानस रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप से जुड़े आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों में एकसाथ छापेमारी की कार्रवाई की. इस दौरान अलग अलग टीमों ने वहां मौजूद दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की. मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम वित्तीय लेनदेन, आयकर रिटर्न, निवेश, संपत्ति खरीद-बिक्री और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : रिम्स में MBBS की 250 सीटों को एनएमसी की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा – ‘स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत’

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने कई स्थानों से कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाला गया. बैंक खातों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों का भी मिलान किया जा रहा है. फिलहाल जांच जारी है और विभाग ने आधिकारिक रूप से किसी बरामदगी या कथित कर चोरी की राशि का खुलासा नहीं किया है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आयकर अधिनियम के तहत प्राप्त सूचनाओं और प्रारंभिक जांच के आधार पर की जा रही है. वहीं आयकर विभाग के अधिकारियों की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर