Wednesday, May 13, 2026

बिहार में करोड़ों की लागत से बनेगा फोरलेन सड़क, धाम समेत झारखंड यात्रा आसान

न्यूज डेस्क: बिहार के कई जिलों में सड़कों का निर्माण के साथ भागलपुर में फोरलेन सड़क बनाई जाएगी. इससे भागलपुर और नवगछिया के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. फोरलेन के निर्माण से बिहार और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी. वहीं नवगछिया जीरोमाइल से लेकर चौधरीडीह तक फोरलेन के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है. यह सड़क नए विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल से जुड़ेगी. वहीं लोगों के लिए यात्रा काफी आसान और तेज होगी.

करोड़ों की लागत में बनेगा फोरलेन 

जानकारी के अनुसार, यह फोरलेन सड़क लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से नवगछिया जीरोमाइल से लेकर चौधरीडीह तक बनेगी. इस परियोजना से झारखंड के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. वहीं लेकर कुछ बदलाव किए गए है. फ्लाईओवर का निर्माण पहले जीरोमाइल के पास होना था, लेकिन अब वहां सर्विस रोड बनाया जाएगा. वहीं इस रोड की चौड़ाई लगभग 14 मीटर होगी. इसके साथ ही गोपालपुर में फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. इससे बाबा बासुकिनाथ धान जाने में श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी.

इसे भी पढ़े: कोलकाता हाईकोर्ट में RG KAR मामले से जस्टिस मंथा ने खुद को सुनवाई से किया अलग

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

अधिकारियों के अनुसार, जीरोमाइल के पास भविष्य में अतिरिक्त फ्लाईओवर बनाने की संभावना है. भागलपुर के डीएम नवल किशोर चौधरी ने फोरलेन सड़क के बारे में कहा कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जमीन अधिग्रहण का काम पूरा होने के बाद टेंडर निकाला जाएगा. फोरलेन से जुड़ी डीपीआर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है, मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

नए पुल पर लोगों की नजर

इस फोरलेन सड़क के निर्माण से भागलपुर, नवगछिया और झारखंड के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी. इस निर्माण से रोड कनेक्टिविटी मजबूत होगा. फिलहाल पुराने पुल की खराब स्थिति के कारण लोगों की नजर नए पुल और सड़क परियोजना पर टिकी है. लंबे समय से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में दिक्कतें आ रही थी, लेकिन अब प्रशासन ने इस दिशा में तेजी से काम कर रही है.

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर