Thursday, July 23, 2026

टेंडर घोटाला मामले में आरोपी इंजीनियर अशोक गुप्ता का PMLA कोर्ट में सरेंडर, मिली सशर्त जमानत

रांची: रांची में ग्रामीण विकाग से जुड़े टेंडर घोटाला मामले में आरोपी इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता ने सोमवार को PMLA की विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के तुरंत बाद अदालत ने उन्हें शर्तों के साथ जमानत दे दी। इसके तहत अशोक कुमार गुप्ता को एक लाख रुपए का निजी मुचलका जमा करना होगा। साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट भी कोर्ट में जमा करना होगा और बिना अनुमति देश छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।

ED ने दायर किया पूरक आरोप पत्र

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में प्रमोद कुमार समेत 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। इस आरोप पत्र में कई महत्वपूर्ण तथ्यों का उल्लेख किया गया है। पूरक आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी कर दिया है। इसके बाद से कई आरोपी कोर्ट में पेश हो चुके हैं और कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस पलटने से कई लोगों की मौत की आशंका

कई आरोपियों को मिल चुकी है बेल

चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब तक इस मामले में कई आरोपी सरेंडर कर चुके हैं। अदालत ने उन्हें भी शर्तों के साथ जमानत दे दी है। इससे मामले में कानूनी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। टेंडर घोटाला मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इसमें और खुलासे हो सकते हैं। अदालत में इस केस की सुनवाई आगे भी जारी रहेगी, जिस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर